देहरादून, ब्यूरो। जनपद पिथौरागढ़ के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने स्थानीय पण्डा फार्म के विश्राम गृह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों के उत्पादन व विपणन के सम्बन्ध में जानकारी ली। विभिन्न विभागों जिला उद्योग केंद्र, आईएलएसपी, दीन दयाल-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगरपालिका परिषद पिथौरागढ़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद स्तरीय फेडरेशन सरस पिथौरागढ़ के विभागीय स्टाल लगाये गये थे।
इन सभी स्टालों का मुख्य सचिव द्वारा निरीक्षण कर जानकारी ली गई। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने व उत्पादित सामग्री के बेहतर प्रचार प्रसार कर बाजार उपलब्ध कराये जाने हेतु संबंधित विभागीय करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं पर हो रहा है कामः महाराज
देहरादून/उत्तरकाशी, ब्यूरो। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड मोरी के न्याय पंचायत मुख्यालय सोमेश्वर मंदिर प्रांगण जखोल में सोमेश्वर महादेव बिशु मेले के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ-साथ होमस्टे और टूरिस्ट लॉज का लोकार्पण किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जनपद के विकासखंड मोरी के 22 ग्रामों के न्याय पंचायत मुख्यालय जखोल स्थित सोमेश्वर महादेव विशु मेले में प्रतिभाग करने के साथ-साथ ग्राम जखोल में गंगा होमस्टे और होटल गंगा टूरिस्ट लॉज लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विकासखंड मोरी के अंतर्गत वर्तमान में लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायत, जलागम, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की लगभग 1799.35 लाख से भी अधिक धनराशि की अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कई योजनायें पूर्ण हो चुकी हैं। इसके अलावा करोड़ो रूपये की योजनायें स्वीकृत हो चुकी हैं जिन पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इतना ही नहीं योजनायें भी प्रस्तावित हैं जिनको अतिशीघ्र क्रियान्वित किया जाएगा।
महाराज ने बिशु मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए सुनियोजित तरीके से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है आने वाला दशक निश्चित रूप से उत्तराखंड का होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण निर्माण विभाग के द्वारा जखोल में सरूताल तक पैदल मार्ग जिसकी लागत 60.30 लाख है का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण के अलावा पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की प्रसादी उसने हेतु गंगोत्री एवं यमुनोत्री के विकास के लिए 54.36 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा हेतु प्रवेश द्वार पार्किंग लाइटिंग जन सुविधा एवं यमुनोत्री में अप्रोच रोड का निर्माण घाट निर्माण जानकी चट्टी ट्रक रूट का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। हरसिल के पर्यटन आधारित विकास के लिए हरसिल मुखवा मोटर मार्ग एवं हरसिल बमोरी मोटर मार्ग के लिए 275.35 लाख के कार्य प्रस्तावित है। उत्तरकाशी में पर्यटन कार्यालय भवन के निर्माण हेतु 166.45 लाख, नगर पंचायत पुरोला में बस एवं कार पार्किंग निर्माण हेतु 1484.22 लाख का प्रस्ताव है।
पर्यटन मंत्री महाराज की जानकारी देते हुए कहा कि विकासखंड बोरी में जखोल से सरूताल तक पैदल मार्ग के जीर्णाेद्धार एवं सरूताल का सौंदर्य करण 60.30 लाख की लागत से किया जा रहा है। 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के अंतर्गत 48.47 लाख की लागत से मोरी हरकीदून एवं जखोल सर्किट का का विकास और ताकुला-हरकीदून मार्ग के भड काघांच हेतु 11.48 लाख की लागत से वुडन सेड का निर्माण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अंतर्गत ग्राम जखोल में पाजा खड्ड व चमाली खड्ड से 84.04 लाख की लागत से आवासीय भवनों की बाढ़ सुरक्षा कार्य, बडेडा खड्ड व तेकुना खड्ड से 75.38 लाख की लागत से और बड़गाड खड्ड (झिनाणुपियागाड) में 196.50 लाख की लागत से आवासीय एवं कृषि भूमि की बाढ़ सुरक्षा के कार्य निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित है। इसी प्रकार लघु सिंचाई विभाग से भी अनेक कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि कार्य संचालित किए जा रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि जनपद में अनेक सड़कों का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है जबकि कई करोड़ के कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 10 करोड़ 10 लाख 28 हजार के कार्य चल रहे हैं जबकि स्पेशल सहायता स्कीम के अंतर्गत 80.66 लाख की लागतअधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य सचिव को बुकें भेंट कर उनका स्वागत करते हुए जनपद अंतर्गत संचालित योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी।
इससे पूर्व मुख्य सचिव ने मुनस्यारी का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, प्रभागीय वनाधिकारी के0के0रोसो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
