चंपावत ब्यूरो-चंपावत में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मोटर स्टेशन रोड से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। कलक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी ने आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वार्ता की और उनका ज्ञापन लिया। इसके बाद जिलाधिकारी उन्हें जिला सभागार ले गए, जहां उनकी समस्याओं और मांगों को विस्तार से सुना गया। जिलाधिकारी ने जिला स्तर से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
