हरिद्वार, ब्यूरो। सिडकुल पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। सिडकुल पुलिस बीती देर रात रावली महदूद में गश्त पर थी। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर उसको पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास में स्मैक बरामद हुई। एसएसआई शहजाद अली ने बताया कि अंकित पाल पुत्र राजवीर सिंह निवासी ब्रह्मपुरी के पास से 3.70 स्मैक बरामद हुई है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कोर्ट से जेल भेज दिया है।
