देहरादून/पौड़ी, ब्यूरो। कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में देश के विकास को अवरुद्ध करने के साथ-साथ हमेशा उत्तराखंड की उपेक्षा की। लेकिन जब से केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश के साथ साथ उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जहां तक अन्य दलों की बात है तो वह बरसाती मेंढक के सिवा कुछ नहीं हैं, चुनाव समाप्त होते ही वह भी गायब हो जाएंगे। उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार भारी बारिश के बावजूद क्षेत्र में मतदाताओं बीच जनसंपर्क करते हुए कही। वीरोंखाल मण्डल के सुन्दरखाल, भरपूर, कसाणी, सैंधार, नेग्याणा, चोरखिण्डा, लोदली, भाखण्ड, कदोल, वेदीखाल और स्यूंसी में ताबड़तोड़ जनसम्पर्क कर लोगों को अपने द्वारा क्षेत्र में किये गये कार्यों से अवगत करवाया।
श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है जबकि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों के अपने शासन के दौरान देश को विश्व में नीचा दिखाने के अलावा हमेशा उत्तराखंड की उपेक्षा की। भाजपा उत्तराखंड का समग्र विकास कर इसे संस्कार भूमि बनाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस शराब व्यवसायियों को अपना
