उत्तराखंड पहाड़ी वादियों वाला राज्य है, यहां की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को अपनी ओर खींचती है। ऐसे में यहां पर बाइकर्स टूरिस्ट अक्सर घूमने-फिरने और मौज मनाने के लिए आते हैं। पहाड़ों का आनंद लेते कई बार ऐसा होता है कि वाहन चलाने वाले स्टंट या तेज रफ्तार के शौक में सावधानी बरतना और नियमों का पालन करना दोनों ही भूल जाते हैं, जिस कारण भारी खामियाजा भुगतना पड़ता है।
‘जान-हित में जारी’
सोशल मीडिया पर उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस का पेज बनाया गया है, जिस पर एक से बढ़कर Next Level Humor की वीडियो पोस्ट की जा रही हैं। वीडियो के अंत में उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस का एक बैनर भी बनाया गया है, जिसमें ‘जनहित में जारी’ को मॉडिफाई कर ‘जान-हित में जारी’ लिखा हुआ है।
इसके अलावा, कई अन्य वीडियो के कैप्शन भी बेहद मजेदार हैं। गौर रहे कि उत्तराखंड पुलिस का उद्देश्य लोगों को सावधान करना है। इसी तरह का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें तेज रफ्तार से बचने का मैसेज दिया गया।
यहां देखें उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी वीडियो-
जल्दबाजी का नतीजा, गिर गया भतीजा
इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक बाइक चालक सामने ट्रैक्टर के आ जाने के कारण बाइक से नियंत्रण खो देता है, क्योंकि उसकी बाइक तेज गति से चल रही होती है। इतना ही बाइक चालक युवक बाइक से फिसलते हुए नाले में जा गिरता है।
