भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर पंचायत में 6 प्रस्ताव पारित किए। पारित प्रस्तावों को एसडीएम को देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने किसानों को वार्ता के लिए मंगलवार को अपने कार्यालय बुलाया है।पतरामपुर गांव में आयोजित पंचायत में किसानों ने अतिक्रमण हटाने के मामले में बेघर हुए किसानों का सहयोग करने का प्रस्ताव पारित कर, प्रशासन से बेघर हुए पीड़ित परिवारों को पुनर्वास योजना के अंतर्गत आवास दिए जाने की मांग की। विद्युत विभाग से पूर्व की तरह किसानों को फसली बिल दिलाए जाने की मांग की, ताकि किसान फसल आने पर विद्युत बिल जमा कर सकें। अक्टूबर माह में धान खरीद केंद्र ज्यादा से ज्यादा लगाए जाने, फसलों की सुरक्षा के लिए जंगली जानवरों से निजात दिलाए जाने, किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो रही है।
