अलग-अलग कारोबार में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर छह व्यक्तियों ने मिलकर एक व्यक्ति के तीन करोड़ 35 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली में दी तहरीर के अनुसार रमेश मनोचा निवासी जीके-3 नई दिल्ली की इंद्रप्रीत कोहली निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश के माध्यम से अनिल उपाध्याय और विजय उपाध्याय उर्फ विजू डंगवाल दोनों निवासी आर्यनगर, देहरादून से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि वह होटल, टूर एंड ट्रेवल्स, बहुमंजिली इमारत निर्माण और प्रापर्टी डीलिंग करते हैं। उनका कारोबार भारत के अलावा थाईलैंड में भी चल रहा है।
डालनवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि मामले में अक्षय रतूड़ी व एसएसी रतूड़ी निवासी जौलीग्रांट, विजय उपाध्याय व अनिल उपाध्याय दोनों निवासी आर्यनगर डालनवाला, राजीव कुमार और सोमप्रकाश निवासी अंबाला हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में अक्षय रतूड़ी और एससी रतूड़ी भी सहयोग कर रहे थे।
