हल्द्वानी, आजखबर। मुखानी थाना क्षेत्र में घर में घुसे चोर को गृह स्वामी ने रंगे हाथ दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लोहरियासाल तल्ला निवासी जमुना प्रसाद मौर्य पुत्र गेंदन लाल मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया रविवार रात घर में एक चोर घुस आया। वह अंगुठियां लेकर भाग रहा था। इस बीच उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ रमेश बोरा ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
