देहरादून, ब्यूरो। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल ने कहा, एयू बैंक में हमने हमेशा टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का लाभ उठाकर मौजूदा स्थिति को चुनौती देने में विश्वास किया है ताकि बैंकिंग उद्योग में बदलाव लाया जा सके। पिछले साल, हम अपने ग्राहकों को सशक्त बनाने के लिए क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो शुरू करने वाले पहले लघु वित्त बैंक बन गए। जल्द ही, हमने देखा कि डिजिटल प्रो और जेनजेड (युवा) उपभोक्ताओं को खुदके उपयोग किए जाने वाले उत्पादों पर अधिक नियंत्रण की इच्छा होती है। इसी के मद्देनजर कसटमाईज्ड स्प्ज् क्रेडिट कार्ड का विकास हुआ जो कई क्रेडिट कार्डों की सुविधाओं को एक ही कार्ड में लाता है। हम ऐसे कई नए उत्पादों को लॉन्च करना जारी रखेंगे और अपने मिशन बदलाव हम से है के माध्यम से चेंज एजेंट होने के अपने मिशन के प्रति समर्पित रहेंगे।
एयू बैंक के पास जबकि पहले से ही कार्ड सेवाओं का एक संग्रह है, क्रेडिट कार्ड के जुड़ने से इसे लक्षित उपयोगकर्ताओं की डिजिटल-समझदार पीढ़ी की उभरती जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। एयू बैंक ने पिछले साल क्रेडिट कार्ड की पहली श्रृंखला लॉन्च की थी। तब से, बैंक ने टियर 2 और टियर 3 शहरों के 200 से अधिक जिलों के 2.3 लाख से अधिक क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को सफलतापूर्वक अपने साथ जोड़ा है, जिनमें से अधिकांश पहली बार क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ता हैं।
