देहरादून ब्यूरो : उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा मिशन कर्मयोगी के तहत कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार रिक्रूट आरक्षियों को COMMIT (Comprehensive Online Modified Module for Induction) प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य जनता को दी जाने वाली सेवाऐं, सुशासन एवं नागरिक केन्द्रित प्रशासन को बढावा देना है। वर्तमान में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 2000 आरक्षियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।